Breaking NewsCrimeEducationGohana

गोहाना पुलिस ने शुरू किया बच्चों को अपराध के प्रति जागरूक करना

गोहाना :- 5 दिसम्बर : डी. सी. पी. भारती डबास के निर्देश पर मंगलवार को गोहाना पुलिस द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों को अपराध से बचाव के लिए जागरूक अभियान शुरू किया गया। महिला पुलिस अब प्रतिदिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्कूलों में पहुंचेगी। गोहाना क्षेत्र लगभग 298 स्कूलों को कवर किया जाएगा। महिला थाना गोहाना की प्रबंधक सुदेश और महिला थाना खानपुर कलां की प्रभारी सुदेश कुमारी अपनी दुर्गा शक्ति पुलिस टीम और महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ पहले दिन 23 निजी व सरकारी स्कूलों में पहुंची। स्कूली छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह एक्ट किस प्रकार से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को संरक्षण प्रदान करता है। महिला संबंधी व अन्य कानूनों व सजा के प्रविधान बारे में भी छात्राओं को ज्ञान कराया। भारतीय संविधान और कानून में एक महिला को दिए गए अधिकारों का विस्तार से वर्णन किया। इसके साथ में महिला को प्रदान की जाने वाली कानूनी सहायता व सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। छात्राओं को 112 इंडिया एप, दुर्गा शक्ति और महिला हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में शोषण न सहें और अपराधों के प्रति आवाज उठाएं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button