Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना के जाट भवन के निर्माण के लिए भेंट किया 11 लाख रुपए का चैक

गोहाना :- 5 दिसम्बर : शहर के सेक्टर 7 में निर्माणाधीन जाट भवन और धर्मशाला के लिए दान देने के लिए दानवीर बेहद उत्साही हैं। जाट समाज गोहाना में इस भवन को अत्यन्त भव्य बनाने की तैयारी कर रहा है जिसके लिए आवश्यक धन प्रबंधन के लिए दानवीर कर्ण जाट परिवार निरंतर आगे आ रहे हैं। गोहाना में जाट भवन का निर्माण गोहाना जाट महासभा करवा रही है। इस महासभा की टीम गढ़ा रोड पर स्थित जे. के. आर. पब्लिक स्कूल में पहुंची। महासभा के अध्यक्ष विनोद सहरावत को स्कूल के एम. डी. राजबीर राठी और वीरेंद्र राठी ने 11 लाख रुपए का चैक भेंट किया। इस अवसर पर राजबीर निजामपुर, जितेंद्र मोर, संजय मलिक, कृष्ण मलिक आदि भी उपस्थित रहे।अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि जाट महासभा को पूर्ण विश्वास है कि जाट भवन के निर्माण के लिए दानवीरों का उत्साह लगातार बढ़ता रहेगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button