AdministrationBreaking NewsCrimeGohana

गोहाना में सड़कों के किनारे सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब नप प्रशासन करवाएगा एफआईआर

गोहाना :- शहर में सड़कों के किनारे सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व स्ट्रीट वेंडरों के खिलाफ अब नप प्रशासन सीधी एफआईआर कराएगा। नप प्रशासन ने इन्हें बार-बार समझा और जुर्माना भी लगा चुका है। शहर में अलग से बाइपास न होने से छोटे-बड़े वाहन चालक शहर के अंदर से निकलते हैं। इससे हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। सबसे अधिक जाम सिविल रोड पर पुराना बस स्टैंड, सिविल रोड पर समता चौक से डॉ. भीमराव आम्बेडकर चौक, बरोदा रोड समेत अन्य मुख्य मार्गों पर लगता है। यहां सड़कों पर दुकानदारों व स्ट्रीट वेंडरों द्वार किया गया अतिक्रमण है।

दुकानदार जहां अपनी दुकानों के बाहर फुटपाथ तक सामान रख लेते हैं। स्ट्रीट वेंडर सड़कों पर ही रेहड़ी लगाते हैं। नप प्रशासन शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सामान जब्त करने के अलावा संचालकों पर जुर्माना भी लगाता है। इसके बावजूद अतिक्रमण बना रहता है। गोहाना. सिविल रोड पर दुकानों के बाहर सामान रखकर किया अतिक्रमण। नप प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण से निपटने के लिए दो टीमों का गठन किया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अब तक ये टीमें सामान को जब्त करती आ रही हैं, लेकिन अब अतिक्रमण करने वालों पर निगरानी भी करेंगे। इसके बाद अधिकारियों को उसकी रिपोर्ट देंगे। उसी आधार पर अधिकारी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे। इसके लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। ^शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए नप द्वारा बार-बार अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद दुकानदार व स्ट्रीट वेंडर नहीं मान रहे हैं। ऐसे में अब अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। – निशा शर्मा, ईओ, नगर परिषद गोहाना ।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button