Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एड्स पर पोस्टर मेकिंग में दिव्यंका और महक प्रथम

गोहाना :-4 दिसम्बर : 27 नवंबर से 10 दिसंबर तक मनाए जा रहे एड्स जागरूकता अभियान में सोमवार को मेन बाजार स्थित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें प्रथम स्थान पर दिव्यंका और महक, द्वितीय स्थान पर अंशिका, तृतीय स्थान पर डिंपी और मुस्कान रहीं। सान्त्वना पुरस्कार पायल और प्रिया को दिया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संयोजन ड्राइंग टीचर उर्मिला ने किया। मुख्य अतिथि महिला मेडिकल कॉलेज के डॉ. संयम जैन रहे। अध्यक्षता प्रिंसिपल के. एल. दुरेजा ने की तथा मार्गदर्शन स्कूल के मैनेजर वीरेंद्र जैन का रहा। मुख्य अतिथि डॉ. संयम जैन ने कहा कि एड्स की बीमारी के प्रति जनता को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर स्कूल के उपाध्यक्ष रविंद्र जैन, शिक्षक सत्यवीर स्वामी, सुनील कुमार, जय किशन, दलबीर, राजबीर, मुकेश कालड़ा, प्रियंका, शशि, मोहित और मोनिका भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button