Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में इम्पाउंड वाहनों के मालिकों-चालकों पर केस दर्ज

गोहाना :-3 दिसम्बर : खान एवं भू विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने गोहाना में अवैध खनन करने पर और अवैध परिवहन करने पर चार हाईवा और पोकलेन मशीनों को पकड़ा था। मालिकों और चालकों पर जुर्माना लगाया गया था। उनके द्वारा पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए जुर्माना, रायल्टी व खनिज की कीमत को सरकारी खजाने में जमा करवाना था। कई माह तक इंतजार करने के बाद पेमेंट नहीं की गई खनन निरीक्षक विकास चौहान की शिकायत पर शहर थाना में मामला दर्ज किया गया। चार अलग-अलग घटनाओं में मामला दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

खान एवं भू विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने अप्रैल, जून व जुलाई में गोहाना के खंदराई क्षेत्र से अवैध खनन करने पर हाईवा और पोकलेन मशीनों को पकड़ा था। इसके बाद हाईवा व पोकलेन के चालकों और मालिकों पर जुर्माना लगाया था । उनको पर्यावरण की क्षतिपूर्ति के लिए जुर्माना, रायल्टी व खनिज की कीमत को सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश दिए गए थे। चारों वाहनों को इम्पाउंड कर गोहाना सिटी थाने में बंद कर दिया गया था।

आरोपियों ने अब तक जुर्माना, रायल्टी व खनिज की कीमत को खजाने में जमा नहीं करवाया। जुर्माना देकर वाहनों को छुड़वाने के लिए कार्यालय में संपर्क भी नहीं किया। इस पर खनन निरीक्षक विकास ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। खनन निरीक्षक विकास चौहान ने अब जो चार अलग-अलग केस सिटी थाने में दर्ज करवाए हैं, वे केस वाहनों के मालिकों के साथ उन वाहनों के चालकों पर भी हैं। आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन से निकाले गए खनिजों का अवैध परिवहन किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button