Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में एल.आई.सी. का कर्मचारी बन कर 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी

गोहाना :- 3 दिसम्बर : साइबर ठग ने खुद को एल.आई.सी. का कर्मचारी बताकर गांव धनाना की युवती से मोबाइल पर बातचीत की।

साइबर ठग ने उससे कहा कि उसके पिता की एल.आई.सी. पॉलिसी के नाम पर खाते में रुपये डालने हैं। युवती उसके झांसे में आ गई और उसके मोबाइल पर मैसेज आने लगे। इसके बाद उससे 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। युवती से साइबर ठग ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराए। बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया।

धनाना गांव की करीना ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने कहा कि वह एल.आई.सी. से बोल रहा है। उस व्यक्ति ने करीना से कहा कि उसके पिता से बात हो गई और जिसके बाद वह आपसे बात कर रहा है। उस व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर मैसेज भेजे करके कहा कि उसके पिता के खाते में पहले एक हजार रुपये और उसके बाद 30 हजार रुपये भेजे हैं। इसके बाद वह बोला कि ये रुपये गलती से आ गए हैं, जिसे वापस कर दो।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

साइबर ठग ने उसे बार-बार से गलती से रुपये डालने की बात कही। करीना ने उसकी बात पर विश्वास कर लिया। पांच बार में उससे 90 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए जबकि मैसेज आने के बाद उसके खाते में कोई पैसा नहीं आया।

युवती ने पांच हजार रुपये अपने खाते और बाकी के रुपये अपने पिता के खाते से ट्रांसफर किए। उसे धोखाधड़ी का पता लगने पर उसने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की। इसके साथ उसने थाने में पहुंचकर भी शिकायत दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button