गोहाना के अहमदपुर माजरा गांव में आधी रात को आए चोर बाइक और बोरी में भरा धान छोड़ कर भागे
गोहाना :- 2 दिसम्बर : गोहाना सदर थाने के अहमदपुर माजरा गांव में एक किसान का धान आधी रात को चुराने की कोशिश नाकाम हो गई। कुत्त के भौंकने की आवाज से किसान की नींद खुल गई तो दो आरोपी अपनी बाइक और बोरी में भरा धान मौके पर छोड़ कर पैदल भाग गए। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।कृष्ण पुत्र दीपचंद अहमदपुर माजरा गांव का रहने वाला है। उसने अपने कटे धान की फसल को बिचपड़ी रोड पर स्थित महावीर पुत्र मांगे राम के कोठड़े के पास डाल रखा था। शुक्रवार की रात को कृष्ण वहीं पास में हो गया। तड़के 1:15 बजे अचानक कुत्ते भौंकने लगे। इस पर कृष्ण की नींद उचट गई।पुलिस को दिए बयान में कृष्ण ने कहा कि उसने अपने साथ में सोए हुए वेद प्रकाश को जगाया। दोनों ने देखा कि बाइक पर आए दो व्यक्ति धान को बोरी में भर रहे हैं। चिल्लाने पर दोनों अज्ञात आरोपी अपनी बाइक और धान की बोरी वहीं छोड़ कर पैदल भाग



