AdministrationBreaking NewsGohanaSocial

गोहाना पुलिस के ए.सी.पी. पहुंचे नूरनखेड़ा और ईशापुर खेड़ी

गोहाना :-2 दिसम्बर : हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को ए.सी.पी. – गोहाना प्रथम नरेंद्र खटाना बरोदा थाने की बुटाना चौकी के गांव नूरनखेड़ा और ईशापुर खेड़ी में पहुंचे। दोनों गांवों में ए.सी.पी. ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनौं तथा उनका मौके पर निदान किया।

ए.सी.पी.-गोहाना प्रथम नरेंद्र खटाना दोनों गांवों में डी.सी.पी. भारती डबास के निर्देश पर पहुंचे। ए.सी.पी.- गोहाना प्रथम ग्रामीणों को साइबर क्राइम के प्रति आगाह किया तथा उन्हें हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ उनसे युवाओं को नशा मुक्त बनाने के लिए सहयोग मांगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नरेंद्र खटाना ने डाउनलोड 112 इंडिया एप, महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी भी दी। उनके अनुसार प्रत्येक गांव और प्रत्येक शहरी वार्ड में महिलाओं से जुड़े अपराधों को ले कर हॉट स्पॉट चिह्नित किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को ग्राम प्रहरी एप की जानकारी भी दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button