गोहाना की श्री नंदलाला गौधाम समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
गोहाना :- 2 दिसम्बर : गांव ठसका स्थित श्री नंदलाला गौधाम समिति की नई कार्यकारिणी का शनिवार को गठन कर दिया गया। सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया। गौशाला की कार्यकारिणी के चेयरमैन विकास जैन, संरक्षक सुमेर जैन, सुनील मेहता, सुरेंद्र गर्ग, राधेश्याम गोयल और चंद्र प्रकाश जुनेजा होंगे। उपाध्यक्ष कृष्ण गोयल, मनीष गोयल, बृजमोहन गर्ग और प्रमोद गुप्ता बनाए गए हैं। सचिव पद की जिम्मेदारी पंकज गोयल को दी गई है। कोषाध्यक्ष गौरव गोयल, सह कोषाध्यक्ष विकास सैनी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट सुमित मित्तल और प्रवक्ता जगवीर जैन होंगे। कार्यकारिणी के सदस्य अजीत जैन, पंकज जैन, सुनील गर्ग, डॉ. राकेश रोहिल्ला, डॉ. भीम सिंह, कुलदीप कौशिक और हरि प्रकाश वशिष्ठ बनाए गए हैं। अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता लायंस क्लब – गोहाना सिटी का भी सफल नेतृत्व कर रहे हैं।

