Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना का सैन एकता विकास संगठन जींद के सैन जयंती समारोह में निभाएंगे वालंटियर की भूमिका

गोहाना :- 2 दिसम्बर : सैन एकता विकास संगठन हरियाणा की गोहाना इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में सैन धर्मशाला में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार द्वारा चार दिसंबर को जींद में सैन महाराज की जयंती पर आयोजित किए जाने वाले समारोह में संगठन के कार्यकर्ता वालंटियर की भूमिका निभाएंगे।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रतिनिधि सोमपाल चौहान ने की। उन्होंने कहा कि जींद के एकलव्य स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में गोहाना से सैन समाज के लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संगठन के संरक्षक प्रोफेसर शमशेर भंडेरी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की समारोह के लिए ड्यूटी लगाई गई है कार्यकर्ता चार दिसंबर को सुबह ही समारोह स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था संभालेंगे। जींद जाने से पहले गोहाना में सैन महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए जाएंगे

भंडेरी ने कहा कि समारोह में मुख्यमंत्री सैन समाज को अच्छी सौगात देंगे। इस मौके पर सोनू सैन, रविंद्र सैन, अनिल सैन, बबलू, सुनील गामड़ी, विनोद सैनी, बीरा तपेदार, नगर पार्षद राजेश सैन, आजाद सैन, महेंद्र सैन, कृष्ण सैनी, प्रवीण सैन आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button