Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के चिड़ाना गांव की फैक्टरी वाले से पांच बदमाशों ने हर महीने 10 लाख की फिरौती मांगी, नहीं देने पर निदेशक को जान से मारने की दी धमकी

गोहाना :-  रोहतक-पानीपत हाइवे पर चिड़ाना गांव स्थित एक कंपनी के बाहर आकर कार सवार पांच बदमाशों ने हर महीने 10 लाख की फिरौती देने की मांग की। न देने पर निदेशक को जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले उन्होंने गार्ड से गाली-गलौज की और कमरे का शीशा व जाली भी तोड़ी।

इसको लेकर कंपनी के निदेशक की शिकायत पर सदर थाना में एक नामजद सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। नितिन गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह चिड़ाना गांव स्थित रिबा टैक्सटाइल लिमिटेड कंपनी का निदेशक है। कंपनी के गेट पर गुरुवार रात को करीब 9 बजे पांच युवक कार में सवार होकर आए। वे कार से उतरकर कंपनी के मेन गेट पर गार्ड अमन के पास पहुंचे और उससे गाली-गलौज करने लगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने गार्ड रूम का शीशा व जाली को तोड़ा। इसके बाद गार्ड से कहा कि उन्हें हर महीने फिरौती के तौर पर 10 लाख रुपए चाहिए। अगर नहीं दिए तो वे कंपनी में काम नहीं होने देंगे और कंपनी के निदेशक को जान से मार देंगे। गार्ड के अनुसार उनमें से एक युवक अपना नाम प्रवीन उर्फ फोरडा मुडलांनिया बता रहा था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button