गोहाना के गीता विद्या मंदिर की शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चे पहुंचे गौशाला
गोहाना :- 1 दिसम्बर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर की शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चे शुक्रवार को अपनी अध्यापिकाओं के साथ ठसका गांव में स्थित श्री नंदलाला गौधाम गौशाला में पहुंचे। ये बच्चे कक्षा एक और दो के छात्र थे। इस शैक्षणिक परिभ्रमण का मार्गदर्शन स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने किया। गौशाला में पहुंचने पर बच्चों का अभिनंदन गौशाला के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता और प्रवक्ता जगवीर जैन ने किया। बच्चों के साथ अध्यापिकाएं- सुनीता वर्मा, युक्ता, रीना शर्मा, शीला, मीनाक्षी, जीनू, संयोगिता, मोनिका, अंजलि, सुषमा और सुशीला, अध्यापक बिजेंद्र, राजेश, सुनील और मोहित पहुंचे। छोटे-छोटे बच्चे गोपाल के भजनों पर जम कर थिरके। उन्होंने घरों से अपने साथ लाए रोटी, गुड़ और हरा चारा गायों को अपने हाथों से खिलाए। बच्चों ने गौशाला की परिक्रमा करते हुए संकल्प किया कि वे गौमाता की नियमित रूप से सेवा करेंगे।



