हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित
गोहाना :-1 दिसम्बर: हरियाणा कर्मचारी महासंघ की गोहाना इकाई से जुड़ी यूनियनों की टीम ने शुक्रवार को हरपाल सिंह भनवाला को सम्मानित किया। भनवाला हरियाणा कर्मचारी महासंघ की सोनीपत जिला इकाई के जिला अध्यक्ष हैं तथा वह गुरुवार को अपनी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। हरपाल सिंह भनवाला को कर्मचारी महासंघ की गोहाना इकाई के अध्यक्ष संजीव स्वामी की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। कर्मचारी महासंघ की टीम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की यूनियनों के नेताओं के प्रतिनिधियों में सुभाष भट्टी, प्रवीण मलिक, समुद्र मलिक, बाल किशन, दीपक हुड्डा, सुनील सिंधु, अनिल कालीरामण, संदीप लठवाल आदि थे। प्रतिनिधिमंडल ने हरपाल सिंह भनवाला के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की। महासंघ के गोहाना अध्यक्ष संजीव स्वामी ने उम्मीद जाहिर की कि हरियाणा कर्मचारी संघ को हरपाल सिंह भनवाला का अमूल्य मार्गदर्शन सदैव उपलब्ध रहेगा।



