Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के कथूरा गांव में शराब पीने के पैसे नहीं दिए तो बुजुर्ग मां-बाप को धुन डाला

गोहाना :-30 नवम्बर : गांव कथूरा में एक कलयुगी बेटे ने अपने मां-बाप को केवल इस लिए धुन डाला कि उन्होंने उसे शराब पीने के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल दम्पति को गोहाना के नागरिक अस्पताल से गांव खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने उसके आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर लिया।

कथूरा गांव की शकुंतला पत्नी धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी दो बेटियां हैं। दो बेटों में बड़े बेटे मनोज और उसकी पत्नी संगीता का निधन हो गया था। उनका 7 साल का बेटा भुराण गांव में अपनी बुआ के पास रहता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शकुंतला का आरोप है कि उसका छोटा बेटा सुनील शराब पीने के लिए पैसे और गहने मांगने लगा। देने से इंकार करने पर वह उलटे मां और पिता को गालियां बकने लगा। पिता धर्मबीर ने गालियां देने से रोका तो वह पिता के साथ मां को लात-घूंसों से पीटने लगा।

बुजुर्ग पति-पत्नी के चिल्लाने के शोर से जब अड़ोसी-पड़ोसी इकट्ठा हुए, तब आरोपी माता-पिता के साथ अनाथ भतीजे को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button