Breaking NewsCrimeGohana
गया था गोहाना का परिवार वैष्णो देवी, पीछे से हाथ साफ कर गए चोर
गोहाना :-29 नवम्बर : शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित आर्य नगर में एक सुनसान घर में चोरी हो गई। परिवार वैष्णो देवी में गया हुआ था। पीछे से चोर घर का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के महंगे गहने और 97 हजार रुपए चुरा कर ले गए। पड़ोसी के फोन करने पर पीड़ित परिवार को जानकारी मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज कर लिया।
सोनिया पत्नी बलराम आर्य नगर की निवासी है। वह घर पर ताला लगा कर 24 नवंबर को परिवार सहित जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी गई। पड़ोसी ने 28 नवंबर को फोन किया और सूचित किया कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर सामान बिखरा हुआ है।
सोनिया के मुताबिक घर से दो जोड़ी सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बाली, दो जोड़ी पाजेब, चांदी के 20 सिक्के और 97,500 रुपए का कैश चोरी कर लिया गया।



