Breaking NewsGohanaSocial

सेन जयंती पर रोहतक की पुरानी आई. टी. आई. के ग्राउंड में 4 दिसंबर को होगी ओ.बी.सी. रैली : दांगी

गोहाना :-29 नवम्बर : हरियाणा कांग्रेस के बैकवर्ड सेल के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह दांगी ने कहा कि रोहतक में पुरानी आई. टी. आई. के ग्राउंड में 4 दिसंबर को रैली की जाएगी। यह रैली सेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जाएगी। इस रैली की तैयारी के लिए दांगी ने सहयोगी नेता राजपाल कश्यप के साथ गांवों का दौरा किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दांगी और कश्यप रैली का न्योता देने के लिए वजीरपुर, हसनगढ़, रामगढ, सैनीपुरा, गुढ़ा, बलि ब्राह्मणान और कैलाना खास गांवों में पहुंचे। बैकवर्ड सेल के प्रदेश महासचिव ने कहा कि रैली के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। उनके अनुसार ओ.बी.सी. रैली में ओ.बी.सी. समाज की मुख्य मांगों को उठाया जाएगा। आजाद सिंह दांगी ने ग्रामीणों ने रोहतक रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चांदराम बैरागी, कपिल बैरागी. नीरज सेन, विकास कश्यप, सतीश यादव, राम कुमार यादव, श्रीभगवान जांगड़ा, राम निवास आदि मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button