Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में मवेशी चोर समझ चालक को पीटा, पिकअप के शीशे तोड़े

गोहाना :-28 नवम्बर : गांव खंदराई में पिकअप चालक को मवेशी चोरी समझकर ग्रामीणों ने उससे मारपीट की। उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए।

चालक बुकिंग पर घरेलू सामान लेकर गांव खंदराई आया था। चालक को नागरिक अस्पताल गोहाना से बी. पी. एस.राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

शहर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में बापू धाम के निकट रहने वाला कप्तान ने पिकअप ले रखी है। गांव खंदराई के नवीन ने चंडीगढ़ से घरेलू सामान लाने के लिए उसकी पिकअप को बुक करवाया।

वह नवीन के साथ पिकअप में सामान लेकर सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे गांव खंदराई पहुंचा। वह सामान उतारकर रात करीब 11 बजे वापस चल पड़ा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसे गांव से बाहर तक छोड़ने के लिए नवीन भी गाड़ी में बैठ लिया। जब वे गांव में फिरनी पर पहुंचे तो एक काले रंग की कार में दो युवक आए और उनकी पिकअप के आगे अड़ा दी। उसने पिकअप रोकी तो कार से उतरकर आए दोनों युवकों ने कहा कि तुम भैंस चोरी करने के लिए गांव आए हो |

कप्तान ने कहा कि वह भैंस चोर नहीं है। दोनों युवकों ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। नवींन ने उसे दोनों युवकों से छुड़वाया। उन युवकों ने डंडे मारकर पिकअप के शीशे तोड़ दिए। दोनों युवक धमकी देकर भाग गए। नवीन उसे अस्पताल लेकर गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button