Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में आधा दर्जन बाइक चोरी करने वाले 2 चोरों को किया गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा

गोहाना :-28 नवम्बर : अपराध शाखा की गोहाना इकाई की पुलिस ने शहर में गोहाना- रोहतक रोड स्थित ड्रेन आठ के निकट से दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान गोहाना में बलराम नगर के हैप्पी और कन्हैया के रूप में हुई। आरोपी रोहतक में बस स्टैंड से बाइक चोरी करके लाए थे और उसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की सात घटनाओं का पटाक्षेप किया।

अपराध शाखा की गोहाना इकाई के प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक विनोद पुलिस टीम के साथ रोहतक रोड पर गश्त कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली की दो युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे है और रोहतक से गोहाना की तरफ आएंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुलिस ने रोहतक रोड स्थित ड्रेन आठ के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों को रोककर पुलिस ने उसने पूछताछ की। वे बाइक के दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान बलराम नगर के हैप्पी और कन्हैया के रूप में बताई।

सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि उन्होंने रोहतक बस स्टैंड से बाइक को चोरी किया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गोहाना क्षेत्र से एक साल के भीतर छह जगह से बाइकों को चोरी किया था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button