Breaking NewsCrimeHealthSonipat

सोनीपत के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में मिला चार माह का भ्रूण, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सोनीपत नागरिक अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल की इमरजेंसी में शौचालय के अंदर भ्रूण पड़ा मिला। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें इस बारे में बताया गया।

सोनीपत :-सोनीपत के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के शौचालय में चार माह का भ्रूण मिला है। भ्रूण को शौचालय में पड़ा देखकर चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी है। मामले की सूचना पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। इसकी जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM
सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस

नागरिक अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल की इमरजेंसी में शौचालय के अंदर भ्रूण पड़ा मिला। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उन्हें इस बारे में बताया गया। उन्होंने मौके पर जाकर देखने के बाद आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

भ्रूण करीब चार माह का विकसित लग रहा है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद सेक्टर-27 थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, एसआई देवेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इमरजेंसी व बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है, जिससे भ्रूण फेंकने वालों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button