Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना में मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार
गोहाना :-सिटी थाना पुलिस ने ड्रेन नंबर आठ के पुल पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ आर्य नगर निवासी महिला सुषमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 516 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को ड्रेन नंबर आठ पर एक महिला द्वारा मादक पदार्थ बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की निगरानी में तलाशी ली।



