Breaking NewsCrimeGohana

होटल में काम करने आये युवक से होटल संचालक और उसके बेटे ने करी मारपीट

गोहाना :- जींद जिला के भड़ताना गांव निवासी ललित ने बीधल गांव के नजदीक बने एक होटल के संचालक और उसके बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। ललित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ललित ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे होटल पर काम दिलवाने के लिए अपने साथ बीधल गांव के नजदीक मेन रोड पर बने होटल में लेकर गया था। होटल संचालक ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद होटल संचालक, उसके बेटे और कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने मारपीट की शिकायत पुलिस को देने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button