Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
गोहाना :- सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ खानपुर कलां गांव निवासी रामनिवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामनिवास के पास से 16 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को खानपुर कलां गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच और रामनिवास को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा।



