Breaking NewsGohanaHealthSocial

प्रकृति और पर्यावरण भावी पीढ़ियों की धरोहर : रामेश्वर दास सैनी

गोहाना :- 26 नवम्बर : गोहाना-पानीपत रोड पर राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित लावारिस पीड़ित गौ माता गौशाला रुग्णावास में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। समारोह में प्रकृति प्रेमियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण भावी पीढ़ियों की धरोहर हैं। जैसे हम सांसारिक वस्तुओं को धारण करने में गौरव महसूस करते हैं, वैसे ही हमें पेड़ों के लिए भी गर्व होना चाहिए। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रखना ही धरती पर प्रलयकारी स्थिति से बचाने का एकमात्र उपाय है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के महासचिव प्रेमलाल आर्य ने की। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं लोगों को जागरूक करने के संदर्भ में सकारात्मक कदम उठाने के लिए मनाते हैं। हम सब को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए तथा मानसिक विचारों का प्रदूषण भी दूर किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी के अलावा अशोक आर्य, पूर्व पार्षद विजेंद्र भनवाला, रणवीर सिंह, डॉ. मनोज, अंजीत ठेकेदार, आनंद सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button