Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के भैंसवाल कलां गांव के 57 जरूरतमंद विद्यार्थियों को भेंट की साइकिलें

गोहाना :-26 नवम्बर : बीधल गांव के राजीव दीक्षित गौ सेवा संस्थान से राकेश कुमार भैंसवाल कलां गांव में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे। उन्होंने 57 जरूरतमंद विद्यार्थियों में साइकिलें भी वितरित कीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल राजेंद्र मलिक ने की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की। संविधान अंगीकरण दिवस पर कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए चार्ट निर्माण, निबंध लेखन, व्याख्यान और क्विज की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को रिटायर्ड प्रिंसिपल कुलदीप मलिक के साथ भैंसवाल कलां गांव के गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सूर्य प्रकाश यादव ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर शिक्षिका दामिनी शर्मा, शेफाली, सनीला के साथ डॉ. शमशेर मलिक, वीरेंद्र नेहरा, राजेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button