Breaking NewsGohanaSocial

गोहाना में जरूरतमंद परिवार को बेटी के हाथ पीले करने के लिए भेंट किया सामान

गोहाना :-25 नवम्बर : स्टेट अवार्डी शिक्षक दिलबाग पांचाल ने सहयोगी शिक्षकों की सहायता से एक जरूरतमंद परिवार को उसकी बेटी हाथ पीले करने के लिए सामान भेंट किया। पांचाल अपनी टीम के साथ परिवार के घर पहुंचे तथा पूरा सामान सौंप कर आए। दिलबाग पांचाल ने जिस परिवार की मदद की, उस बेटी के पिता लकवाग्रस्त हैं और मां मेहनत-मजदूरी करती है । दम्पति की 5 बेटियां हैं। पांचाल ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ वेतन से अंशदान करते हुए जरूरतमंद परिवारों की सहायता करते हैं। बेटियों की शादी के लिए नकद राशि के स्थान पर सामान खरीद कर दिया जाता है। दिलबाग पांचाल के साथ सामान प्रदान करने के लिए शिक्षिका गीता, शिक्षक मुकेश पांचाल के साथ जसवंत पांचाल, रमेश पांचाल, मीना पांचाल आदि भी पहुंचे। टीम का मार्गदर्शन आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button