Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के सिकंदरपुर माजरा गांव में शादी समारोह के दौरान युवक को पीटा

गोहाना :-25 नवंबर : सिकंदरपुर माजरा गांव में शादी समारोह के दौरान एक युवक की पिटाई कर दी गई। युवक ने एक महिला सहित चार लोगों पर आरोप लगाया। इसको लेकर सदर थाना में युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सिकंदरपुर माजरा गांव निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को उनके परिवार में शादी थी, जिसमें उसके परिजनों के अलावा रिश्तेदार भी शामिल थे। इस दौरान रात करीब 10 बजे गांव के ही नवीन ने उसके साथ गाली-गलौज की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उसके बाद उसने अपनी पत्नी व अमित और अजीत के साथ मिलकर उसे पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए। इस पर परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसी को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button