गोहाना में दो बाइकों की भिड़ंत में एक के चालक की मौत, दूसरे पर केस
गोहाना :-24 नवम्बर : गोहाना खरखौदा मार्ग पर बलि ब्राह्मणान गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की सीधी भिड़न्त हो गई। इस हादसे में एक बाइक के चालक की मृत्यु हो गई। मृतक कटवाल गांव का था। उसकी पत्नी के बयान पर पुलिस ने दूसरी बाइक के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया।
ममता पत्नी दीपक पुत्र जय सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति गुरुवार की शाम को गेहूं का बीज लेने के लिए बाइक पर गोहाना जा रहा था। जब वह बलि ब्राह्मणान गांव के कॉलेज के पास पहुंचा, गोहाना की ओर से आ रही एक दूसरी बाइक ने उसे सामने से सीधी टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि दीपक की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। ममता ने दुर्घटना करने वाली बाइक का नंबर पुलिस को सूचित किया। उसके आधार पर पुलिस ने उस बाइक के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



