Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत

 

गोहाना :-24 नवम्बर : गोहाना-पानीपत मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बड़ौता गांव के सवीन (33) पुत्र जगत सिंह की मौत हो गई। उसकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक सवीन के पिता जगत सिंह का कहना है कि उसका बेटा सवीन गुरुवार को किसी काम से पानीपत गया था। वहां से वह अपनी बाइक पर वापस लौट रहा था। जब उसकी बाइक बलाना मोड़ के निकट पहुंची, बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अचानक टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सवीन को इसराना के एन.सी. मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया। वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button