AgricultureBreaking NewsGohanaSocial

गोहाना के शुगर मिल के नए पिराई सत्र के शीघ्र शुभारंभ के लिए किया प्रदर्शन

गोहाना :-24 नवम्बर : शुक्रवार को आहुलाना गांव स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गन्ना उत्पादकों ने नए पिराई सत्र के शीघ्र शुभारंभ के लिए एम. डी. आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन भी दिया।

चीनी मिल में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व सोनीपत भाकियू के जिला अध्यक्ष अशोक लठवाल ने किया। उन्होंने तर्क दिया कि गोहाना क्षेत्र का 90 प्रतिशत गन्ना अगेती मूढ़ा किस्म का है। यह किस्म 15 अक्तूबर तक पक कर तैयार हो जाती है। गोहाना की मिल चालू होने में देरी से किसानों को मजबूरी में अपना गन्ना दूसरी मिलों में डालना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भाकियू के जिला अध्यक्ष ने कहा कि नए पिराई सीजन में देरी से बाद में किसानों को लेबर भी महंगी मिलेगी तथा रिकवरी कम निकलने से स्वयं चीनी मिल को भी भारी नुकसान होगा। लठवाल ने चेतावनी दी कि अगर 30 नवंबर तक भी चीनी मिल प्रारंभ नहीं हुई, भाकियू कड़े कदम उठाने पर मजबूर हो जाएगी। उन्होंने कहा सोनीपत की सहकारी चीनी मिल में पिराई शुरु कर दी गई है, पर गोहाना में इस काम में अनावश्यक रूप से देरी की जा रही है।

चीनी मिल के एम. डी. वशिष्ठ ने किसानों को आश्वस्त किया कि नया पिराई सीजन जल्दी से जल्दी शुरु करवाने की कोशिश की जाएगी। उनके अनुसार किसानों की बकाया सिक्योरिटी की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा। टूटी सड़कों की मुरम्मत का आदेश दे दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button