Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के देवीपुरा में महिला ने देवर व देवरानी पर मारपीट का लगाया आरोप

गोहाना :-24 नवम्बर : देवीपुरा में महिला बबीता ने देवर व देवरानी पर मारपीट का आरोप लगाया। बबीता ने बताया कि बुधवार दोपहर देवरानी मिनाक्षी व देवर सुशील ने गाली-गलौज की। विरोध पर उन्होंने मारपीट की। उसका पति काम से बाहर गया था। मदद के लिए उसने भाई चिराग, अनिता, सुषाम, संगीता को बुला या। देवर व देवरानी ने उनसे भी मारपीट की। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने ही उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button