महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोहाना खंड की सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता खेड़ी दमकन गांव की अनु ने जीती
गोहाना :-23 नवम्बर : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोहाना खंड और इस खंड के सर्किलों की सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में खंड स्तर की प्रतियोगिता की विजेता खेड़ी दमकन गांव की अनु पत्नी नीरज बनीं। द्वितीय स्थान पर बड़ौता गांव की रेणु पत्नी अशोक रहीं। तृतीय स्थान इंद्रगढ़ी की नेहा पत्नी सुमित का रहा। तीनों विजेता महिलाओं को क्रमश: 4000, 3000 और 2000 रुपए के पुरस्कार प्रदान किए गए।
भैंसवाल कलां सर्किल की इस प्रतियोगिता में भैंसवाल कलां गांव की अंजलि पत्नी कृष्ण प्रथम, जसराणा गांव की कोमल पत्नी आशीष द्वितीय तथा बिलबिलान गांव की सीमा पत्नी अर्पण तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से लाठ सर्किल की प्रतियोगिता में लाठ गांव की रीको पत्नी अजमेर प्रथम रही तो बीधल गांव की मोनिका पत्नी चांद सिंह तथा इसी गांव की पिंकी पत्नी जोगेंद्र सिंह क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
गोहाना- प्रथम सर्किल में तीनों पुरस्कार इंद्रगढ़ी की महिलाओं ने हासिल किए। प्रथम स्थान पर किरण पत्नी आनंद, द्वितीय स्थान पर नेहा पत्नी सुमित तथा तृतीय स्थान पर सुमन पत्नी ओमवीर रहे। गोहाना-द्वितीय सर्किल की इस प्रतियोगिता में सुभाष नगर की ममता पत्नी जीतेंद्र प्रथम तो देवीनगर की सविता पत्नी संदीप और पूजा पत्नी सुरजीत क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। सर्किल स्तर के विजेताओं को क्रमश: 2000, 1200 और 800 रुपए के पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता की अध्यक्षता डब्ल्यू.सी.डी.पी.ओ. सुशीला ने की। संयोजन सुपरवाइजर सविता, नीलम, रेखा, इंदिरावती, मोनिका और पूनम ने किया । विशेष सहयोग लेखाकार प्रवीण मोर, आंकड़ा सहायक सुमन दहिया, आप्रेटर आकाश, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राकेश आदि का रहा ।



