गोहाना के बीधल गांव में घर के बाहर किया हवाई फायर
गोहाना :- 23 नवम्बर : गोहाना सदर थाने के बीधल गांव में एक ग्रामीण के घर के बाहर हवाई फायर किया गया। गोली स्कूटी पर आए एक ग्रामीण ने चलाई ।
पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी तथा स्कूटी पर उसके साथ आए उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद आरोपी अन्य ग्रामीणों के साथ पीड़ित के घर के सामने हथियारों के साथ दोबारा आए तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
साहिल पुत्र सुरेंद्र सिंह बीधल गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 22 नवंबर की शाम को वह अपने घर पर था। 7:30 बजे घर के सामने उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह घर से बाहर आया, स्कूटी पर अंकित पुत्र रंजीत और ग्रामीण राजेश उर्फ राजू का बेटा थे। स्कूटी को राजू का लड़का चला रहा था। अंकित उसके पीछे बैठा था। अंकित के हाथ में डोगा बंदूक थी। उसी से अंकित ने हवाई फायर किया था।



