गोहाना के चिड़ाना गांव से काले रंग की पॉलिथीन से 486 ग्राम चरस बरामद
गोहाना :-22 नवम्बर : गोहाना सदर थाने की मुंडलाना चौकी की टीम ने बुधवार को चिड़ाना गांव में शामड़ी रोड पर स्थित तालाब के निकट इसी गांव के ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास काले रंग के पॉलिथीन में 486 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की तलाशी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की हाजिरी में ली गई। आरोपी पर गोहाना सदर थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मुंडलाना चौकी के ए.एस.आई. रामबीर के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। उस सूचना के आधार पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी गठित की। जब यह पार्टी चिड़ाना गांव में शामड़ी रोड पर तालाब के नजदीक पहुंची, गुप्त सूचना में बताए गए हुलिए का एक आदमी. शामड़ी गांव की तरफ से आते हुए दिखाई दिया। उसने पुलिस को देख कर वापस मुड़ कर भागने की नाकाम कोशिश की ।
पुलिस को आरोपी ने अपना नाम राम सिंह पुत्र रिसाला और गांव चिड़ाना बताया। उसके पास काले रंग का एक पॉलिथीन था। इस पॉलिथीन में कोई मादक द्रव्य होने का संदेह था। इस पर उसकी तलाशी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में गोहाना के नायब तहसीलदार डॉ. प्रमोद कुमार के मौके पर पहुंचने पर ली गई। आरोपी के पास से बरामद पॉलिथीन में चरस मिली। इस चरस को जब इलेक्ट्रिक कांटे पर तुलवाया गया, उसका वजन 486 ग्राम निकला।



