Breaking NewsGohanaSocial

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने चमार महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बामनिया को किया सम्मानित

गोहाना :-21 नवम्बर : मंगलवार को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने चमार महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बामनिया को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नवीन जयहिंद द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदान किया गया। जयहिंद ने बामनिया को स्कार्फ पहना कर अलंकृत किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नवीन जयहिंद ने कहा कि अशोक बामनिया को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने उन्हें उनकी सामाजिक सेवाओं, कुरीतियों से दूर रहने के लिए युवाओं को जागरूक करने तथा देश-प्रदेश की भूमिका में अपना अहम योगदान प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड की सोनीपत जिला इकाई के सचिव और मुख्याध्यापक राज कुमार अहलावत तथा जिला उप सचिव मास्टर नित्यानंद राणा भी उपस्थित रहे। अशोक बामनिया गुरु रविदास महासभा के पूर्व महासचिव, सामाजिक न्याय मंच के प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह वर्तमान में सी.एल.जी. कमेटी के मानद सदस्य भी हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button