गोहाना के सैनीपुरा के नजदीक पिकअप से नकली अमूल घी के 750 पैकेट बरामद
तोशाम का आरोपी चालक हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने एफ.एस.ओ. और कम्पनी के अधिकारियों के साथ की कार्रवाई
गोहाना :-21 नवम्बर : एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी से नकली अमूल घी के एक-एक लिंटर के 750 पैकेट बरामद किए गए। पुलिस ने यह कार्रवाई एफ.एस.ओ. और अमूल कम्पनी के अधिकारियों के साथ मिल कर की। पुलिस ने नकली अमूल घी को जब्त कर लिया। पुलिस ने बोलेरों के आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। चालक भिवानी जिले के तोशाम का है। गोहाना सदर थाने में अमल कम्पनी के रोहतक क्षेत्र मैनेजर के बयान पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि पानीपत से गोहाना की ओर एक बोलेरो गाड़ी आएगी। इस गाड़ी में नकली अमूल घी है। इस पर पुलिस ने एफ.एस.ओ. डॉ. जोगेंद्र सिंह और अमूल कम्पनी के रोहतक के मैनेजर रजत सैनी को गोहाना बुला लिया गया।
गोहाना-पानीपत मार्ग पर ड्रेन नंबर 8 के पुल से कुछ आगे सैनीपुरा गांव की ओर से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी आते हुए दिखाई दी। जब इस पिकअप गाड़ी को रुकवा कर जांच की गई, उसमें कुल 50 पेटियां रखी हुई थीं। प्रत्येक पेटी में अमूल घी की एक-एक लिटर 15 पैकेट थे।
अमूल के रोहतक मैनेजर रजत सैनी ने एक पेटी से निकाल कर जब उसके पैकेटों की जांच की, उसमें मिले पैकेटों पर उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का पता दर्ज मिला। सैनी ने कहा कि इस प्लांट को कम्पनी एक साल पहले बंद कर चुकी है। इस पर पुलिस ने पिकअप गाड़ी से बरामद सभी 50 पेटियों को जब्त कर लिया।
पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने अपना नाम संदीप कुमार पुत्र प्यारे लाल निवास तोशाम जिला भिवानी बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि अमूल का पकड़ा गया नकली देसी घी किस को है, उसे किसने दिया तथा आगे कहां किसे सप्लाई किया जाना था।



