Breaking NewsCrimeGohana
साइबर अपराधियों ने गोहाना के युवक को झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.12 लाख

गोहाना :-साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने व सालाना 17 हजार रुपये बचाने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड पर लिंक भेजकर 1 लाख 12 हजार 260 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने ठगी की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेलवे कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से सोमवार दोपहर 2.40 बजे 14 हजार 721 रुपये व 8 मिनट बाद 97 हजार 539 रुपये निकाले गए हैं।
पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति फोन कॉल कर क्रेडिट कार्ड में से 17000 रुपये कटने की बात कही। कुछ भुगतान करने पर सालाना 17 हजार रुपये नहीं देंगे का झांसा दिया। वह उसके झांसे में आ गया और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करने के बाद क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 12 हजार 260 रुपये निकल गए। शहर थाना गोहाना के सहायक उप निरीक्षक अमरदीप सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



