Breaking NewsEducationGohanaSocial
बड़ौता गाँव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में एन.सी.सी. के कैडेट्स को भेंट किए ट्रैक सूट

गोहाना :-20 नवम्बर : बड़ौता गाँव स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में सोमवार को एन.सी.सी. के कैडेट्स को ट्रैक सूट भेंट किए गए। ये ट्रैक सूट कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर और एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट अनिल बडगूजर ने भेंट किए। प्रिंसिपल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. सुदेश लाठर ने कहा कि एन.सी.सी. मर्यादा और अनुशासन के साथ जीवन का प्रबंधन सिखाती है। उन्होंने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट अनिल बडगूजर ने कहा कि कॉलेज के एन.सी.सी. के कैडेट्स ने न केवल जिला अपितु राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उपलब्धियां अर्जित कीं।



