भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में नालंदा स्कूल का वर्चस्व

गोहाना :-20 नवम्बर : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में वर्चस्व रहा। इस स्कूल की टीम जहां जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रही, वहीं सीनियर वर्ग में स्कूल की टीम का स्थान द्वितीय रहा।
भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई ने भारत को जानो प्रतियोगिता ओम पब्लिक स्कूल में करवाई। सीनियर और जूनियर वर्ग की इस अलग-अलग हुई प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में नालंदा स्कूल की टीम जूनियर वर्ग की विजेता तो सीनियर वर्ग की उप विजेता बनी।
प्रिंसिपल वीरेंद्र मलिक के अनुसार उनके स्कूल का इस प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार डंका बजा 2022 की प्रतियोगिता में भी नालंदा स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही थी । पुन: प्रथम रहने पर उनकी टीम का चयन 26 नवंबर को सोनीपत स्थित ऋषि हुड यूनिवर्सिटी में होने वाली अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विजेता और उप विजेता टीमों के साथ उनकी तैयारी करवाने वाले शिक्षक आजाद सिंह मुदगिल को स्कूल की निदेशक रीना मलिक ने सम्मानित किया। नालदा वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा चौधरी ने भी दोनों टीमों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।



