Breaking NewsGohanaSocial

विश्व बाल दिवस समारोह में डॉ.सुरेश सेतिया ने कहा -आज के बच्चे करेंगे कल के भारत का निर्माण

गोहाना :-20 नवम्बर : सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम. आश्रम में विश्व बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया।समारोह में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि आज के बच्चे कल के नए भारत का निर्माण करेंगे। उनकी मजबूती ही देश की मजबूती है। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार ग्रहण करें। अच्छे संस्कारों के बूते पर ही एक मजबूत देश का निर्माण संभव है। यह जरूरी है कि बच्चों की शिक्षा एवं कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि शिक्षा एक ऐसी सीढ़ी है जिसके सहारे सफलता की किसी भी मंजिल पर चढ़ा जा सकता है। वे बोले कि शिष्टाचार व अनुशासन के बिना ज्ञान अर्जित नहीं किया जा सकता। बच्चे अपने माता-पिता तथा गुरु आज्ञाकारी बनें।

समारोह में प्रवीण गुप्ता, अनुज आर्य, रूशी गुप्ता, सुमित कुमार, पूजा शर्मा, राहुल शर्मा, रामकुमार शर्मा और उधम सिंह सहित काफी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button