Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के चिड़ाना गांव में निष्कासित छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला

गोहाना :-20 नवम्बर : रोहतक – पानीपत हाईवे स्थित गांव चिड़ाना के निकट एक प्राइवेट स्कूल के पूर्व छात्र ने अपने 10-12 दोस्तों के साथ कार रुकवा कर प्रिंसिपल पर हमला कर दिया। पूर्व छात्र का व्यवहार ठीक न होने के चलते उसे स्कूल से निकाल दिया था, जिसकी रंजिश में उसने घटना को अंजाम दिया। सदर थाना गोहाना में मामला दर्ज किया गया।

पानीपत जिले के इसराना कस्बे में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में मनीष कुमार प्रिंसिपल हैं। वे स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार के साथ कार में स्कूल जा रहे थे। जब वे गांव चिड़ाना के पास पहुंचे तो स्कूल का एक पूर्व छात्र और उसके 10-12 साथी हथियारों से लैस होकर आए। उन्होंने कार रुकवाकर प्रिंसिपल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मनीष कुमार का कहना है कि जिस छात्र ने अपने साथियों के साथ हमला किया, वह उनके स्कूल का पूर्व छात्र था। उसका व्यवहार ठीक नहीं होने से उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। इसी पर वह रंजिश रखने लगा था। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया।

प्रिंसिपल की शिकायत पर सदर थाना गोहाना में एक नामजद और अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button