Breaking NewsEducationGohanaSocial

भारत विकास परिषद गोहाना की भारत को जानो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में नालंदा, सीनियर में गीता विद्या मंदिर बने विजेता

भारत को जानो प्रतियोगिता का गोहाना भाविप द्वारा आयोजन

 

गोहाना :-19 नवम्बर : भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई द्वारा ओम पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नालंदा इंटरनेशनल स्कूल तथा सीनियर वर्ग में गीता विद्या मंदिर को विजेता घोषित किया गया।

भारत को जानो प्रतियोगिता की अध्यक्षता भाविप के इस प्रतियोगिता के प्रदेश संयोजक सुरेश रावल ने की । सानिध्य
मेजबान स्कूल की एम. डी. निर्मल लाठर का रहा। मार्गदर्शन गोहाना खंड के बी.ई.ओ. अनिल श्योराण और मुंडलाना खंड के बी.ई.ओ. बसंत ढिल्लों का रहा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अतिथि रूप में सोनीपत विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार मित्तल, गोहाना केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चहल, जे. सी. आई. – गोहाना स्टार के सचिव मुकेश देवगन, मध्य हरियाणा भाविप की प्रांतीय महिला संयोजक ज्योति गोयल, भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय सह-संयोजक गुलाब रोहिल्ला, भाविप के पर्व प्रांतीय संयोजक रविंद्र गर्ग और प्रिंसिपल मनजीत खासा पहुंचे।

भारत को जानो प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में द्वितीय नालंदा इंटरनेशनल स्कूल और तृतीय बाल भारती विद्यापीठ, जूनियर वर्ग में द्वितीय सरस्वती विद्या निकेतन और तृतीय स्थान पर सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम रहीं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button