गोहाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 135 दवा विक्रेताओं को सपरिवार सम्मानित किया

गोहाना :-19 नवम्बर : गोहाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक नई पहल की। इस एसोसिएशन ने गोहाना शहर के सब 135 दवा विक्रेताओं को सपरिवार सम्मानित किया। परिवार मिलन समारोह में केमिस्टों को उनकी पत्नी-बच्चों और माता-पिता सहित सम्मानित किया गया।
परिवार मिलन समारोह की अध्यक्षता गोहाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चहल ने की। संयुक्त संयोजन महासचिव सुरेश बजाज और कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश गुप्ता ने किया। सानिध्य हरियाणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश खुराना और सोनीपत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह के साथ जिला ऑडिटर ओम प्रकाश जैन का रहा।
एसोसिएशन की गोहाना यूनिट के अध्यक्ष प्रदीप चहल के अनुसार सब केमिस्टों से विशेष रूप से आग्रह किया गया था वे परिवार मिलन समारोह में अकेले न आएं, न केवल अपनी पत्नियों और बच्चों को लाएं अपितु अपने माता-पिता को भी लाएं। समारोह के बाद हुए स्नेह भोज में सब केमिस्टों की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी स्नेहपूर्वक भोजन करवाया गया।
एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खुराना ने कहा कि यह पूरे भारत में पहली बार हुआ जब किसी केमिस्ट एसोसिएशन ने अपने शहर के सब केमिस्टों को उनके पूरे परिवारों समेत बारी-बारी से मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।



