Breaking NewsCrimeSonipat

सोनीपत में पैसो के विवाद में हेल्पर ने ट्रक चालक को मारा चाकू ; शुक्रवार को हो गई ड्राइवर की मौत, आरोपी गिरफ्तार

माल लोड करने के दौरान हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत :- शहर के बहालगढ़ रोड के पास 13 नवंबर को ईसीई कंपनी में मॉल लोड करने के दौरान पैसे को लेकर हेल्पर व ट्रक ड्राइवर में विवाद हो गया। हेल्पर ने चाकू मारकर ट्रक चालक को घायल कर दिया। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर दिया है। आरोपी हेल्पर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मृतक की पत्नी सीमा निवासी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के गांव नौबस्ता ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनके पति विष्णु प्रताप सिंह झज्जर के गांव सांखौल के रहने वाले मुकेश के ट्रक पर चालक थे। उनके साथ गांव हरिवंश डीह यूपी निवासी हरिश्चंद्र वर्मा हेल्पर का काम करता था। दोनों 13 नवंबर को रात करीब नौ बजे ईसीई कंपनी सोनीपत में मॉल लोड करने आए थे। यहां पर उनका झगड़ा हो गया। जिस पर आरोपी हरिश्चंद्र ने उनके पति के पेट में चाकू से वार किए। फैक्टरी कर्मियों ने घायल पति को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। मामले का पता लगने पर वह सोनीपत आई। ईसीई कंपनी में जाने पर उसे विवाद का पता लगा । उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। लेकिन अब पति की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मामले में आरोपी हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार रात को ट्रक चालक विष्णु प्रताप सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है। आरोपी को अब हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। आरोपी हेल्पर ट्रक चालक से अपने काम के पैसे मांग रहा था, इस पर विवाद हुआ और हेल्पर ने वारदात की।

दिलबाग, सेक्टर 27 थाना प्रभारी सोनीपत।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button