बरोदा थाना पुलिस ने छिछड़ाना गांव में बुजुर्ग की हत्या के मामले में तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
गोहाना:- बरोदा थाना पुलिस ने छिछड़ाना गांव में बुजुर्ग की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर का देसी पिस्तौत और तीन कारतूस बरामद किया। आरोपियों में बरोदा गांव का सुमित, छिछड़ाना का सहदेव व भंडेरी गांव का सुमित है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट की अनुमति पर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई को अजीत ने बरोदा थाना में पिता, भाई और ताऊ से मारपीट होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। हमलावर युवक उसके पिता को बाइक पर बैठाकर ले गए थे, बाद में वह घायल अवस्था में गली में पड़े मिले थे। मारपीट के कारण उनकी मौत हो गई थी। अजीत ने सहदेव, नरेश, प्रदीप, बिल्लू व दो अन्य पर पिता की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुर्ण, प्रदीप, अक्षय व नरेश निवासी छिछङाना व मोहित निवासी मदीना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।



