AgricultureBreaking NewsCrimeGohana

गोहाना के आहुलाना गांव के घर के सामने से हेरो कल्टीवेटर चुराने वाले दबोचे, कोर्ट ने भेजे जेल

गोहाना :- 16 नवम्बर : गोहाना – महम मार्ग पर स्थित आहुलाना गांव में घर के सामने से कृषि यंत्र हेरो कल्टीवेटर चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों आरोपी रोहतक के खरेंटी गांव के हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल में भेज दिया।

वारदात महीने भर पुरानी है। 18 अक्तूबर को आहुलाना गांव के सुशील पुत्र सतबीर ने बरोदा थाने को लिखित शिकायत दी कि उसका हेरो कल्टीवेटर, जो उसके घर के सामने खड़ा था, उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस मामले में ए.एस.आई. संजय सिंह की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी रोहतक के खरेंटी गांव के सोमवीर पुत्र सुरेंद्र तथा कुलबीर उर्फ कुलदीप पुत्र सज्जन सिंह हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने आरोपियों को जेल में भेजने का आदेश दिया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button