Breaking NewsCrimeGohana

एक ही बाइक पर 3 सवारों से 3 लोडिड पिस्तौल बरामद

गोहाना :-16 नवम्बर : नेशनल हाईवे 709 पर गोहाना- रोहतक मार्ग पर रुखी गांव में बरोदा थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों से एक-एक अवैध लोडिड पिस्तौल बरामद की। तीनों आरोपी एक ही बाइक पर सवार थे तथा छिछड़ाना से रुखी होते हुए गोहाना जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके खिलाफ बरोदा थाने में शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ही बाइक पर छिछड़ाना गांव की ओर से तीन व्यक्ति आ रहे हैं। उनके पास अवैध हथियार हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचने के लिए नाका लगा दिया। पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। उस बाइक पर सूचना के मुताबिक तीन लोग सवार थे बाइक को बरोदा गांव का सुमित पुत्र अंग्रेज चला रहा था तथा बाइक पर उसके पीछे छिछड़ाना गांव का सहदेव उर्फ बाबा पुत्र भगत सिंह तथा भंडेरी गांव का सुमित उर्फ दादा पुत्र नरेंद्र बैठे थे। पुलिस का कहना है कि जब आरोपियों की तलाशी ली गई, उनमें से प्रत्येक के पास एक-एक अवैध पिस्तौल बरामद की गई। प्रत्येक पिस्तौल लोडिड थी। पिस्तौल में एक-एक जिंदा कारतूस भी मिला। मांगने पर कोई भी आरोपी कोई परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button