गोहाना के मेन बाजार में घर में घुस कर डेढ़ लाख चुराने का आरोपी गिरफ्तार
गोहाना:-16 नवम्बर : 8 महीने पहले शहर में मेन बाजार के अलावाधी चौक में घर में घुस कर डेढ़ लाख रुपए चुराने के आरोपी को पलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे चोरी की राशि बरामद करने के लिए अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
अचार विक्रेता गुलशन मेहता का घर अलावाधी चौक में सरदार सुंदर सिंह के गुरुद्वारे के पास है। गुलशन मेहता के बेटे राहुल मेहता ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 16 मार्च की शाम को 6:30 बजे उनका परिवार सत्संग में गया था। 7 बजे तक परिजन लौटे, तब मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी की गुल्लक से पूरे डेढ़ लाख रुपए गायब थे। तब गोहाना सिटी थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
अब हवलदार अनूप सिंह की टीम ने इस चोरी के लिए बिचपड़ी गांव के कुलदीप पुत्र हवा सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर दिया।



