AdministrationBreaking NewsNCR

रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर अब 3 घंटे में होगा तय, अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर

अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा।

गुरुग्राम :-चंडीगढ़ के लिए रेवाड़ी से सीधा संपर्क बंदे भारत के जरिए रेल यात्रियों को मिलेगा। अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक मंजूर कर दिया गया है। ट्रेन की समय सारणी भी जल्द जारी कर दी जाएगी। वंदे भारत के जरिए रेवाड़ी से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे का हो जाएगा।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि अजमेर दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार चंडीगढ़ तक किए जाने का प्रस्ताव पिछले महीना रेलवे बोर्ड को भेजा गया था जिसे मंजूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रेवाड़ी व गुरुग्राम के रेल यात्रियों का सीधा-जुड़ाव चंडीगढ़ से हो जाएगा और कम समय में चंडीगढ़ की दूरी तय हो सकेगी। चंडीगढ़ नौकरी करने जाने वाले सरकारी कर्मचारी सहित सरकारी कार्य से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को ट्रेन के जरिए कम समय में चंडीगढ़ पहुंचना आसान होगा व सफर सुहाना बन सकेगा।

राव ने कहा कि रेल यात्री की ओर से चंडीगढ़ से सीधा जुड़ाव की पुरानी मांग रही है, उनकी मांग बंदे भारत के जरिए पूरा करने के साथ अन्य ट्रेन ऑन का विस्तार भी चंडीगढ़ तक किए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button