Breaking NewsCrimeSonipat

सोनीपत में दिल्ली पुलिस के जवान को पुराने झगड़े की रंजिश में पडोसी ने सीने में मारी गोली

पूनम ने सिटी थाना पुलिस को बताया है कि बुधवार देर शाम वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने दरवाजा खुलवाने के लिए घंटी बजाई। जिस पर दिल्ली पुलिस कार्यरत उनके पति प्रवीन ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोला तो बाहर पड़ोसी राजेश नैन व उनका साथी बिजेंद्र खड़ा था। दरवाजा खोलते ही राजेश नैन ने उनके पति के सीने में गोली मार दी।

सोनीपत :- सोनीपत के अशोक विहार में पुराने झगड़े की रंजिश में पड़ोसी ने दिल्ली पुलिस के जवान को सीने में गोली मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। घायल दिल्ली पुलिस के जवान को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अशोक विहार निवासी पूनम ने सिटी थाना पुलिस को बताया है कि बुधवार देर शाम वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने दरवाजा खुलवाने के लिए घंटी बजाई। जिस पर दिल्ली पुलिस कार्यरत उनके पति प्रवीन ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोला तो बाहर पड़ोसी राजेश नैन व उनका साथी बिजेंद्र खड़ा था। दरवाजा खोलते ही राजेश नैन ने उनके पति के सीने में गोली मार दी। जिससे वह वहीं गिर गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस पर आरोपी राजेश नैन व बिजेंद्र भागकर बाहर खड़ी कार में सवार हो गए। पूनम ने बताया कि कार में तीन-चार अन्य लोग सवार थे। उसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पूनम ने अपने पति को सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। पूनम ने बताया कि उनके पति के साथ मामूली कहासुनी को लेकर राजेश नैन ने झगड़ा कर दिया था। उसकी रंजिश में अब वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के जवान को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button