Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

गोहाना :-ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी भनभोरी मंदिर कॉलोनी निवासी संदीप को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक व उसके दो साथियों को पहले भाग जाने को कहा था, इसके बाद ट्रैक्टर उन पर चढ़ा दिया। युवक के दो साथियों ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई थी। इस घटना में सन्नी ट्रैक्टर से कुचला गया, इससे सन्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने अब आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया है और उसे वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

देवीपुरा निवासी रोहित ने पुलिस को बताया था कि उनके भाई सन्नी खाना खाने के बाद अपने साथी रवि उर्फ मोटा और गोविंद उर्फ लाला के साथ घूमने के लिए बाईपास की तरफ गए थे। रात लगभग 11:30 बजे बरोदा रोड स्थित भनभोरी मंदिर काॅलोनी निवासी संदीप ट्रैक्टर लेकर उनके पास आया और गाली-गलौज करने लगा। उनको जातिसूचक शब्द कहते हुए ट्रैक्टर से कुचलकर उनके भाई की हत्या कर दी। शहर थाना पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी से वारदात को अंजाम देने की रंजिश की जानकारी जुटाई जाएगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button